Showing posts with label आरती. Show all posts
Showing posts with label आरती. Show all posts

Tuesday, 16 August 2011

श्री कुंजबिहारी जी की आरती


श्री कृष्ण आरती

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की ॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला ।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला ।
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली ।
लतन में ठाढ़े बनमाली;
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक;
ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं ।
गगन सों सुमन रासि बरसै;
बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग;
अतुल रति गोप कुमारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा ।
स्मरन ते होत मोह भंगा;
बसी सिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;
चरन छवि श्रीबनवारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…
चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू ।
चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू;
हंसत मृदु मंद,चांदनी चंद, कटत भव फंद;
टेर सुन दीन भिखारी की ॥
श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की…

आरती श्री शिवजी की

आरती श्री शिवजी की

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय…
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय…
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
तीनों रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय…
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी ।
चन्दन मृगमद सोहे भोले शुभकारी ॥ ॐ जय…
श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे ।
सनकादिक ब्रम्हादिक प्रेतादिक संगे ॥ ॐ जय…
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूलधर्ता ।

जगकर्ता संहर्ता जग पालनकर्ता ॥ ॐ जय…
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर के मध्ये तीनों ही एका ॥ ॐ जय…
 त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी मन वांछित फल पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा ।

श्री हनुमान जी की आरती


श्री हनुमान जी की आरती


आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
जाके बल से गिरिवर काँपै।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥१॥
अंजनी पुत्र महा बलदाई।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥२॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए ॥३॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
 जात पवनसुत बार न लाई ॥४॥
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सँवारे ॥५॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि सजीवन प्रान उबारे ॥६॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावन की भुजा उखारे ॥७॥
बाईं भुजा असुर दल मारे।
दहिनी भुजा संतजन तारे ॥८॥
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जै जै जै हनुमान उचारें ॥९॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरति करत अंजना माई ॥१०॥
जो हनुमानजी की आरति गावै।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावै ॥११॥

श्री दुर्गा मां की आरती




जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
           मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥
                    ॐ जय अंबे गौरी…
कनक समान कलेवर, रक्तांबर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योती ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैंरू ।
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता ।
भक्तन की दुख हरता, सुख संपति करता ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
भुजा चार अति शोभित, वरमुद्रा धारी ।
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥
ॐ जय अंबे गौरी…
श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे ॥
ॐ जय अंबे गौरी…

श्री काली मां की आरती


अंबे तू है जगदंबे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली ।
तेरे ही गुण गाएं भारती,
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती ।।
तेरे भक्त जनों पे माता, भीर पड़ी है भारी ।
दानव दल पर टूट पड़ो मां, करके सिंह सवारी ॥
सौ सौ सिंहो से है बलशाली, है दस भुजाओं वाली ।
दुखियों के दुख को निवारती ।।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती
मां बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता ।
पूत कपूत सुने हैं पर ना,माता सुनी कुमाता ॥
सब पे करूणा दरसाने वाली, अमृत बरसाने वाली ।
दुखियों के दुखड़े निवारती ।। ओ मैया ……
नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना ।
हम तो मांगे मां तेरे मन में एक छोटा सा कोना ॥
सब की बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली ।
सतियों के सत को संवारती ।।
ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती

श्री विष्णुजी की आरती


श्री विष्णुजी की आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनन के संकट, क्षण में दूर करे ॥ ॐ……
जो ध्यावे फल पावे, दुख विनसे मन का ।
सुख संपत्ति घर आवे , कष्ट मिटे तन का ॥ ॐ……
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी ।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी ॥ ॐ ……
तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी ।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ॐ ……
तुम करूणा के सागर, तुम पालन कर्ता ।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता ॥ ॐ ……
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपती ।
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमती ॥ ॐ ……
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम रक्षक मेरे ।
करूणा हस्त उठाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥ ॐ ……
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा ।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा ॥ 


ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनन के संकट, क्षण में दूर करे ॥ 

आरती श्री रामायणजी की


आरती श्री रामायणजी की



आरति श्री रामायण जी की ।
कीरति कलित ललित सिय-पी की ॥ आरति……
गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद ।
बालमीक बिग्यान  बिसारद ॥
सुक सनकादि सेष अरू सारद ।
बरनि पवनसुत कीरति नीकी ॥ आरति……
गावत वेद पुरान अष्टदस ।
छओ सास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥
सार अंस समंत सबही की ॥ आरति……
गावत संतत संभु भवानी ।
अरू घटसंभव मुनि बिग्यानी ॥
व्यास आदि कविबर्ज बखानी ।
कागभुसुंडि गरूड़ के ही की ॥ आरति……
कलिमल हरनि विषय रस फ़ीकी ।
सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥
दलन रोग भव मूरि अमी की ।
तात मात सब बिधि तुलसी की ॥ आरति……

Wednesday, 10 August 2011

आरती श्री गणेश जी की



आरती श्री गणेश जी की
~~~

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी ।
माथे पे तिलक सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा ।
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी ।
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥